Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम


जैतपुर,अंबेडकर नगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत जैतपुर थाने की पुलिस टीम एव विद्यालय प्रबंधक के द्वारा जैतपुर थानाक्षेत्र के मां सर्वेश्वरी विद्यालय गोविन्द पुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक हितेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य पूनम सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैतपुर थाने के प्रभारी राकेश कुमार सिमौलिया रहे। विद्यालय के छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दिया। जैतपुर थाना प्रभारी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ के साथ ही महिला सुरक्षा एव महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अलग अलग हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दिया। थाने की महिला कांस्टेबल प्रियंका शुक्ला ने छात्राओ को सुरक्षा के गुर सिखाए। जैतपुर थाने के उप निरीक्षक जंगेश हुसैन ने कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव महिलाओ व छात्राओं की सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है,यदि कभी भी अपने आपको असुरक्षित व असहज महसूस करते है तो जारी हेल्पलाइन के नम्बरों पर सम्पर्क करें पुलिस दस कदम के बाद ही मौजूद मिलेगी। थाना प्रभारी ने भी सड़क के शोहदों को सबक सिखाने की बात छात्राओं से की। इस बीच स्कूल प्रबन्धक हितेन्द्र प्रताप सिंह ने भी छात्राओं में आत्म विश्वास दिलाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पुलिस प्रशासन के साथ स्कूल के बच्चों ने नेवादा की तरफ रैली निकाल कर गांव की महिलाओं को भी जागरूक किया । रैली में छात्र छात्राओ के साथ साथ गांव की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments