Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारतीय सांख्यिकी के जनक के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित

भारतीय सांख्यिकी के जनक के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित

अयोध्या। भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रो पीसी महालानोबिश के जन्म दिवस के अवसर पर अर्थ एवं संख्याधिकारी अयोध्या में सांख्यिकीय दिवस का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी धीरेन्द्र यादव एवं संचालन अपर सांख्यिकीय अधिकारी डा दिनेश कुमार यादव द्वारा की गई।
प्रो पीसी महालानोबिस के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। अपर सांख्यिकीय अधिकारी डा दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रो पीसी महालानोबिस के जीवन वृत्त एवं राष्ट्र विकास में उनके सांख्यिकीय योगदानों एवं सत्त विकास लक्ष्य की अवधारणा एवं निर्धारित थीम पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुनील कुमार तिवारी द्वारा भी प्रो पीसी महालानोबिस के जीवन एवं कार्यों पर चर्चा की गयी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन सांख्यिकीय आंकड़ों की शुद्धता एवं गुणवत्ता की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments