Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंविधान दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

संविधान दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा की उपस्थिति में संविधान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी /कर्मचारियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के लिए इतिहास का सबसे बड़ा दिन था। इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ था और भारत का संविधान अपनाया गया था, अंग्रेजों के संविधान को खत्म करके भारत का संविधान लागू किया गया था। इसीलिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है और आज के दिन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस आयोजित किया गया है। अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments