Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसरकार के एक साल पूरे होने पर ब्लाक परिसर में आयोजित हुआ...

सरकार के एक साल पूरे होने पर ब्लाक परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

आलापुर अंबेडकरनगर। विकास खण्ड जहांगीर गंज मे योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरे होने पर ब्लाक परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमे ब्लाक के समस्त प्रधान, ब्लाक कर्मचारी उपस्थित रहे । बैठक में सरकार की उपलब्धियों को बताया गया।

 बीडीओ अनिल कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। गांव के स्कूलों का कायाकल्प हो गया है। पचायत भवन से गांव में संचालित योजनाओं की जानकारी पंचायत सहायक के माध्यम से मिल रही है। आयुष्मान कार्ड से हर गरीब का महंगा इलाज भी सरल हो गया है। घर घर मे शौचालय घर घर स्वच्छ जल सरकार की प्रमुख योजनाओं में एक हैं। सरकार द्वारा सड़को का जाल बिछा दिया है,जिससे आवागमन सरल हो गया है सामूहिक शादी के माध्यम से सरकार गरीबों की मदद कर रही है। इस अवसर पर प्रधान सुरेन्द्र पाण्डेय, विमल पाण्डेय, चंद्रमोहन प्रसाद,सचिव सुमित श्रीवास्तव, अनूप कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments