Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीओबी आरसेटी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीओबी आरसेटी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

अंबेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी में बृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक अकबरपुर, आरसेटी निदेशक, स्टाफ व प्रशिक्षुओं के द्वारा 201 पौधे रोपित किया गए। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के बारे में प्रशिक्षुओं व आम जनमानस को जागरूक किया गया।

 मुख्यालय स्थित बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया। सर्वप्रथम संस्थान पर अग्रणी जिला प्रबंधक रविकांत शर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा अकबरपुर के मुख्य प्रबंधक विकास श्रीवास्तव, संस्था निदेशक अजय कुमार वर्मा, समस्त स्टॉफ व प्रशिक्षुओं द्वारा 201 पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही आंचल, नीलम, रागिनी, खुशबू, अंजली,नीतू,शिखा,रानी, पारुल,गरिमा आदि ने अपने व्यक्तव्य प्रस्तुत किए। प्रशिक्षुओं को पर्यावरण का संरक्षण करने हेतु शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षुओं का आपस में ग्रुप डिस्कशन भी हुआ। प्रशिक्षुओं द्वारा रैली निकालकर आम जनमानस को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। संस्थान निदेशक अजय कुमार वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न तरीके बताएं और प्लास्टिक को प्रयोग न करने पर जोर दिया। वित्तीय सलाहकार रमाकांत सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक वर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान संस्थान के कुसुम, शिवेंद्र, प्रिया, राजितराम मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments