Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त के खिलाफ मुनादी, फरार घोषित

हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त के खिलाफ मुनादी, फरार घोषित


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के पंथीपुर गांव निवासी दिनकर त्रिपाठी उर्फ सोनू के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर सोमवार शाम को पुलिस ने मुनादी करवा कर उसे फरार घोषित किया। अभियुक्त पर हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनकर त्रिपाठी जानबूझकर घर छोड़कर फरार है और खुद को छिपा रहा है। न्यायालय के आदेश के अनुसार उसके खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई की गई है। मुनादी के दौरान गांव में लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारित की गई तथा उसके घर व सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस भी चस्पा किए गए।

गौरतलब है कि अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली जलालपुर में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर है। अब पुलिस आगे कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments