Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क हादसे में प्राईवेट स्कूल की शिक्षिका की मौत

सड़क हादसे में प्राईवेट स्कूल की शिक्षिका की मौत


अयोध्या। रायबरेली हाईवे पर सनबीम स्कूल के समीप अज्ञात वाहन ने एक प्राईवेट स्कूल की अध्यापिका को जोर दार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद घायल महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सा भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कृष्णा नगर कॉलोनी पलिया शाहबदी की रहने वाली अर्चना मिश्रा पत्नी रविकांत मिश्रा इनायत नगर के गायत्री पब्लिक स्कूल में शिक्षिका भी सोमवार को वह विद्यालय जा रही थी। बस पकड़ने के लिए वह रोड क्रास कर रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञान वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह उछल कर दूर गिरी। परिजनों द्वारा घायलावस्था में उसे जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments