Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रांसफार्मर के ऊपर गिरने से निजी लाइन मैन की मौत

ट्रांसफार्मर के ऊपर गिरने से निजी लाइन मैन की मौत

भीटी अम्बेडकर नगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के पास  38 वर्षीय युवक के ऊपर विद्युत ट्रांसफार्मर गिरने से उसके नीचे दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों की मदद से उसे सी एच सी में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सालय प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम दुबौली निवासी अजय कुमार पुत्र बरखू उम्र 38 वर्ष किसी कार्य बस महादेवा मंदिर के पास स्थित राजकीय नलकूप पर गुरुवार की सुबह गया हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही वह ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा ऊपर से ट्रांसफार्मर नीचे गिर पड़ा जिसके नीचे दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गया था ,आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों द्वारा तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी पर लाया गया, जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

बताया जाता है कि युवक प्राइवेट लाइनमैन का भी काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर  पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments