Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला कारागार में बंदियों को कराया गया महाकुंभ के जल से स्नान

जिला कारागार में बंदियों को कराया गया महाकुंभ के जल से स्नान


अयोध्या। महाकुंभ प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जेलों में निरूद्ध बंदियों को भी महाकुंभ के जल से स्नान करवाया जा रहा है। इसके लिए महाकुंभ का जल का पूजन करके उसे एक बड़े टैंक में मिला दिया जाता है। जिस जल से सभी बंदी स्नान करते है।

जिला कारागार अयोध्या में शुक्रवार को इसका आयोजन किया गया। जेल वार्डर सौरभ मिश्र व  प्रशान्त कुमार यादव को भेजकर महाकुंभ का जल मंगाया गया। 21 फरवरी को प्रातः पवित्र जल का पूजन करके कारागार में निरूद्ध 757 बन्दियों को स्नान कराया गया। महिला बन्दियों को स्नान माया सिंह उप कारापाल की उपस्थिति में स्नान कराया गया। पुरूष बन्दियों को स्नान उदय प्रताप मिश्र वरिष्ठ अधीक्षक, जितेन्द्र कुमार यादव कारापाल, वंदना उप कारापाल, शुमरा अंसारी उप कारापाल एवं नीरज कुमार दूबे उप कारापाल की देख-रेख में कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments