Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअज्ञात वाहन की टक्कर से प्रधानाध्यापक की मौत , सहायक अध्यापिका गंभीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रधानाध्यापक की मौत , सहायक अध्यापिका गंभीर


अयोध्या। लखनउ अयोध्या नेशनल हाईवे पर रूदौली नवीन सब्जी मंडी के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रधानाध्यापक की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में एक सहायक अध्यापिका घायल हो गई जिसका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। दोनों अयोध्या धाम के रहने वाले है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे विद्यालय में अवकाश होने के बाद प्राथमिक विद्यालय सरायपीर में कार्यरत प्रधानाध्यापक अनूप मिश्र पुत्र उमाशंकर मिश्र निवासी रायगंज अयोध्या तथा सहायक अध्यापिका प्रीति मौर्या पत्नी सुधांसु मौर्या निवासी रानोपाली पैदल रूदौली सब्जी मंडी के सामने सड़क पार कर रहे थे। सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी रूदौली पहुंचाया जहां डाक्टरों ने अनूप मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। सहायक अध्यापिका को मेडिकल कालेज रिफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments