Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याब्लाक स्तर पर होगा प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ब्लाक स्तर पर होगा प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का आयोजन


◆ ब्लाक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता तथा उपविजेता का लोकसभा स्तर पर होगा फाइनल


अयोध्या। लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद में ब्लाक स्तर पर प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता की शुरूआत 4 सितम्बर से पूरा ब्लाक से की जाएगी। लोकसभा क्षेत्र के सभा 13 ब्लाकों में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के ग्राम पंचायत की टीमें प्रतिभाग करेंगी। ब्लाक स्तर पर विजेता तथा उपविजेता टीमों का फाइनल लोकसभा स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें कबड्डी, वॉलीबाल तथा रस्साकसी की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया है। जिसकी तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि पहले युवा खेलों को कैरियर के रूप में नही लेते थे। क्यों कि पुरानी सरकारें खेल को प्रोत्साहन नही देतीं था। पीएम मोदी की सरकार में खेलों को प्रोत्साहन मिलने से अब युवा इसको प्रोफेशन के तरह से ले रहे है। आज युवाओं की सोच बदली है। हमारे गांवों के प्राचीन खेलों को इस तरह प्रतियोगिता में शामिल करने से उन खेलों को पुर्नस्थापित होने का मौका मिला है।

उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों का प्रयोग अपने जीवन में लोग कई प्रकार से करते है। शारीरिक व मानसिक विकास में इसका महत्वपूर्ण रोल रहता है। खेलों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रतिभाएं मौजूद है। जिनमें निखार लाने के लिए प्रतियोगिताओं के माध्यम से मंच प्रदान किया जाता है। खेल के माध्यम से हमें टीम भावना की शिक्षा मिलती है। जो भविष्य में काफी उपयोगी साबित होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments