Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबूथों पर सुनी गयी प्रधानमंत्री के मन की बात

बूथों पर सुनी गयी प्रधानमंत्री के मन की बात


अयोध्या। प्रधानमंत्री की मन की बात महानगर तथा जिले के सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकताओं के द्वारा सुनी गई। तकपुरा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, हर्षवर्धन सिंह, लक्ष्मण वर्मा, हरभजन गौड़, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज कैम्प कार्यालय, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने मणिराम दास जी छावनी वार्ड, विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने रिकाबंगज कैम्प कार्यालय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कौशलपुरी कालोनी स्थित आवास पर, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल व कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने हैरिंग्टनगंज मंडल के ग्राम पंचायत रेउना, में प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी।

इस दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठ व्यक्ति को सरकार की योजनाओं व पहल का लाभ मिला है यह सब पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण सम्भव हुआ है।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार के मूल में लोक कल्याण की भावना निहित है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि राष्ट्र के विकास की अद्भुत यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण सम्भव हुआ है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से आज समाज का हर वर्ग खुद को जोड़कर देख रहा है। प्रधानमंत्री का जनता से संवाद कई सामजिक अभियान को गति प्रदान करने का परिचायक बना है। कार्यक्रम जनता में राष्ट्र निर्माण के साथ चरित्र निर्माण के भाव को समाहित करने में सफल हुआ है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने मनन व चिंतन के दृष्टिकोण को विकसित किया है। यह जनता की सोच में बदलाव लाने में सक्षम हुआ है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मन की बात की मुख्य उद्देश्य राष्ट्रनिर्माण के साथ ही चरित्र निर्माण करना है। मन की बात कार्यक्रम ने लोकप्रियता को लेकर कीर्तिमान स्थापित किया है। देश हित के अभियानों को गति प्रदान करने के साथ राष्ट्र व समाज के हित में अच्छा कार्य कर रहे लोगों से सीधे संवाद कर प्रधानमंत्री ने उनका उत्साह वर्धन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments