Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का हुआ आयोजन


अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आयोजन रविवार को जनपद के विभिन्न बूथों पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर किया गया। इस दौरान बूथों पर डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।

टांडा विधानसभा के सद्दरपुर मंडल के बूथ संख्या 14 सलेमपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पौधरोपण किया और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तुत यह कार्यक्रम देश की 22 भाषाओं और अनेक स्थानीय बोलियों में प्रसारित होता है।

कार्यक्रम के 123वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने हाल ही में सम्पन्न अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता की चर्चा की और कहा कि योग अब केवल भारत तक सीमित नहीं, बल्कि एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। उन्होंने तीर्थ यात्राओं, विशेषकर कैलाश पर्वत यात्रा का उल्लेख करते हुए वहां सेवा दे रहे संगठनों और सेवकों की सराहना की। इसके अलावा, उन्होंने आंख की गंभीर बीमारी ट्रेकोमा पर चर्चा की, जिसे भारत ने स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के जरिए समाप्त कर दिया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जानकारी दी कि मन की बात कार्यक्रम को जनपद के 1,724 बूथों पर कुल 18,107 लोगों ने सुना। सभी स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर जिले के कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, प्रतिनिधि आनंद वर्मा, पूर्व चेयरमैन सरिता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राणा रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पांडेय, डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पांडेय, पंकज वर्मा, दीपक तिवारी एवं डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments