Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा के सभी मंडलों के 1165 बूथों पर सुना गया प्रधान मंत्री...

भाजपा के सभी मंडलों के 1165 बूथों पर सुना गया प्रधान मंत्री के मन की बात कार्यक्रम


अंबेडकर नगर। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 113 वीं मन की बात को जनपद की 23 मंडलों की 1165 बूथों पर 10225 लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और जिला संयोजक दिलीप पटेल देव के संयोजन में सुना गया।

        भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अकबरपुर नगर मंडल की बूथ संख्या 78 राबी बहाउद्दुनपुर में मोदी जी के मन की बात को सुनकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 113वीं मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मोदी जी ने पेरिस ओलम्पिक 2024 मैथ्स ओलंपियाड,असम मोइदम के साथ साथ टाइगर डे,वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर चर्चा किया। कहा कि हर घर तिरंगा और पूरा देश तिरंगा है। इस बार ये अभियान अपने चरम पर था,देश के कोने कोने से इस अभियान से जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं।लोगों ने अपने घरों पर तिरंगे लहराए,कालेजों,विद्यालयों,कार्यालयों में देखा।जंगली जानवरों की सुरक्षा और संरक्षण पर कहा कि हमारे युवा साथी जानवरों के प्रति अपने प्रेम में किसी से पीछे नहीं हैं। मोदी जी ने मैथ्स ओलंपियाड में भारत के 6 छात्रों द्वारा जीते गए 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल पर उनसे मेडल के बारे में चर्चा किया। खादी और हैण्ड लूम पर चर्चा करते हुए कहा कि खादी का कारोबार 400 प्रतिशत बढ़कर डेढ़ लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। खादी कपड़ा खरीदने का आवाहन किया।

       भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह,पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय,दीपक तिवारी,इंद्रेश निषाद,बजरंगी पाठक,मनीष मिश्र,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ब्लाक प्रमुख निर्मला सिंह,त्रिभुवन नाथ,प्रतिनिधि आनंद वर्मा,जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कन्नौजिया सहित मण्डल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष गणों आदि ने सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments