Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभ्रष्टाचारियों से देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं प्रधानमंत्री –पदमसेन...

भ्रष्टाचारियों से देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं प्रधानमंत्री –पदमसेन चौधरी


अंबेडकर नगर। दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्ट्राचारियों को बचाने के लिए इंडी गठबंधन के भ्रष्ट्राचार की भाईचारा की रैली के जवाब में भाजपा राष्ट्र से लेकर जनपदों तक प्रेस वार्ता कर विपक्षी दलों के रैली का जवाब दे रही है।

       मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी पदमसेन चौधरी ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के साथ प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और मोदी जी अपने परिवार को भ्रष्ट्राचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।मोदी की गारंटी है कि जिसने देश को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा।भ्रष्ट्राचारी यह भी चाहते हैं कि उनके भ्रष्ट्राचार पर चर्चा भी न हो।

    पदमसेन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने अपने 10 वर्षों की चहुमुखी विकास के कार्य को लेकर चुनाव में उतरी है।मोदी जी ने भारत को विश्व के विकसित राष्ट्र में शामिल कराने का लक्ष्य लिया है।विपक्षी दल दल चाहते हैं कि उनके भ्रष्ट्राचार पर कोई कार्यवाही न हो यह विपक्षी गठबंधन जन बंधन नहीं है यह ठग बंधन है।आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में यह रैली हो रही है।कांग्रेस कहती है कि यह पूरे गठबंधन की रैली है।

      प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि विपक्ष की दिल्ली में हुई रैली भ्रष्ट्राचारियों को बचाने की रैली थी।विपक्षी दलों की दिल्ली में इंडी वर्सेज ईडी की रैली थी।देश के भ्रष्ट्राचारियों को बचाने के लिए इंडी के नेता रामलीला मैदान में जुटे थे।विपक्षी दलों के पास न तो कोई नेता है और न ही नीति है।इंडी की घमंडिया गठबंधन का काम है जितना हो सके लूटो,हर दिन नया झूठ बोलो,मोदी जी को गाली दो,देश को बदनाम करो,हिंदू धर्म को गाली दो,जनता को गुमराह कर देश के लोक तंत्र पर खतरा बताओ यह विपक्षी दलों की नीति और नीयत है।विपक्षी दलों के नेता देश तोड़ने की बात करते हैं उन पर ऐक्शन लेने के बजाय उन्हें लोक सभा का टिकट देकर सम्मानित किया जाता है।भ्रष्ट्राचार के आरोप में जेल में बंद विपक्षी गठबंधन के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,हेमंत सोरेन,मंत्री सत्येंद्र जैन,मनीष सिसोदिया,संजय सिंह को कोर्ट जमानत नहीं दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments