Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंकल्प संस्थान के अध्यक्ष डा आशीष पाण्डेय दीपू ने सपा से महापौर...

संकल्प संस्थान के अध्यक्ष डा आशीष पाण्डेय दीपू ने सपा से महापौर प्रत्याशी हेतु किया आवेदन


◆ रक्तदान शिविर को लेकर कई जनपदों में प्रख्यात है डा आशीष पाण्डेय दीपू


◆ सपा सरकार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रहे माता प्रसाद पाण्डेय रहे मौजूद


अयोध्या। सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और संकल्पसंस्थान के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने अयोध्या नगर निगम से महापौर पद के लिए आवेदन किया। उनके साथ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दो बार सपा सरकार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रहे माता प्रसाद पाण्डेय मौजूद रहें। आवेदन जिला कार्यालय लोहिया भवन पर जिला अध्यक्ष पारस नाथ यादव और महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के सानिध्य में हुआ।
जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव और महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि निकाय चुनाव में अयोध्या सहित प्रदेश की अधिकतर सीटों पर समाजवादी पार्टी विजयी होगी। स्वागत करने वालों में मो असलम, रमाकांत यादव, राम अचल यादव, तविल अब्बास, अभय यादव, दान बहादुर सिंह, विजय प्रताप सिंह, महेंद्र यादव, अक्षत पाण्डेय, स्वामी नाथ वर्मा, नूर भाई, अंसार भाई, आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments