Monday, March 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दौरे को लेकर अयोध्या में तैयारियां, मार्ग...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दौरे को लेकर अयोध्या में तैयारियां, मार्ग पर लगाए जाएंगे सांस्कृतिक मंच


अयोध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 19 मार्च के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। स्वागत मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई गई है।

मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के अनुसार एयरपोर्ट से राममंदिर अयोध्या के प्रवेश द्वार तक करीब 20 सांस्कृतिक मंच स्थापित किए जाएंगे। इन मंचों पर विभिन्न जिलों से आए लगभग 250 कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रमों में रामायण आधारित प्रस्तुतियां, स्वागत गीत, भजन, अवधी लोकगायन और लोकनृत्य शामिल किए जाने की योजना है। मंचों को राष्ट्रपति के स्वागत मार्ग के दोनों ओर स्थापित किया जाएगा।

प्रशासन के अनुसार कार्यक्रमों में रामलीला अंश प्रस्तुति, अवधी लोकनृत्य, झांकी, ढोल-नगाड़ा, शंखनाद, वेदपाठ और भजन संकीर्तन जैसे आयोजन भी किए जाएंगे, जिनके माध्यम से स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

सांस्कृतिक मंच एयरपोर्ट रोड, नाका, देवकाली, चूड़ामणि चौराहा, निषाद राज चौराहा, बृहस्पति कुंड के आसपास तथा राम मंदिर गेट के निकट लगाए जाने की योजना है। छोटे मंचों पर लगभग सात कलाकारों की टीम और बड़े मंचों पर करीब 15 कलाकारों की टीम प्रस्तुति देगी।

प्रशासन के अनुसार इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विभिन्न विभागों और सांस्कृतिक दलों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments