Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जिला चिकित्सालय को आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता...

जिला चिकित्सालय को आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने रखीं अहम मांगें

0
10

अयोध्या। जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ तथा आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा से भेंट कर अस्पताल की लम्बित आवश्यक कार्यों पर चर्चा किया। इस संर्दभ में प्रस्ताव सीएमएस जिला चिकित्सालय के माध्यम से प्रमुख सचिव को भेजा गया है।

विधायक ने अस्पताल में जी-फाइव भवन के निर्माण, ब्लड बैंक में दो नए कमरों की व्यवस्था, नाला-ड्रेनेज व्यवस्था के सुधार और अनवरत विद्युत आपूर्ति के लिए 400 केवीए का नया जेनरेटर उपलब्ध कराने की मांग रखी।

वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या का जिला चिकित्सालय प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप आदर्श अस्पताल बने, यह हमारा संकल्प है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित पुराने सीएमओ कार्यालय के स्थान पर पांच मंजिला भवन (जी-फाइव भवन) बनने से पार्किंग की समस्या दूर होगी और मरीजों को व्यवस्थित उपचार सुविधाएं मिलेंगी। नाला-ड्रेनेज सुधार से जलनिकासी सरलता से होगी। बताया कि अभी अस्पताल में 250 केवीए का जेनरेटर है विद्युत सप्लाई बाधित होने पर उसी पर पूरा लोड आ जाता है, इसलिए 400 केवीए का नया जेनरेटर बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनकी प्राथमिकता है। भवन विस्तार, ब्लड बैंक सुदृढ़ीकरण, जल निकासी और बिजली जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं के सुदृढ़ होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here