Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या प्रधानमंत्री के आगमन से पहले तैयारियों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने किया मार्ग...

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले तैयारियों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने किया मार्ग का निरीक्षण

0
10

अयोध्या। आगामी 25 नवंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीराम जन्मभूमि ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ एयरपोर्ट तिराहा से नाका बाईपास तक विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओवरब्रिज के नीचे पुताई, बाईपास मार्ग पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, गड्ढों को समतल कर इंटरलॉकिंग ईंट लगाए जाने तथा सड़क किनारे खुले नालों पर ढक्कन लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मार्ग पर लगे पोलों की लाइटों को दुरुस्त करने और ग्रिल डिवाइडर की पुताई कराने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी का निरीक्षण जनौरा तिराहा, मोहबरा बाईपास चौराहा, साकेत पेट्रोल पंप, टेढ़ी बाजार स्थित मल्टीलेवल पार्किंग सहित कई स्थानों तक जारी रहा। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण रूप से सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पास सड़क पर बने गड्ढे को तत्काल भरने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नगर, उप जिलाधिकारी सदर सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर शहर में व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण और यातायात प्रबंधन की तैयारियां तेजी से जारी हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here