Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानव्य अयोध्या की टेंट सिटी में तैयारियां पूर्ण, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने...

नव्य अयोध्या की टेंट सिटी में तैयारियां पूर्ण, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने किया हवन-पूजन


◆ मन की बात का सजीव प्रसारण सुना, दर्शन यात्रा के व्यवस्था प्रमुख के साथ की बैठक


अयोध्या। श्री राम मंदिर दर्शन यात्रा के लिए नव्य अयोध्या में बनी टेंट सिटी में तैयारियां पूर्ण होने के बाद रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने हवन-पूजन किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात का लाइव प्रसारण भी सुना। दर्शन यात्रा के 25 व्यवस्था प्रमुखों के साथ कार्यों की समीक्षा की। सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त बनानें के निर्देश दिए। कहा कि यहां आने वाले सभी राम भक्त रामलला के दर्शन के साथ यहां के आतिथ्य का सुखद अनुभव लेकर वापस लौटे व्यवस्थाओं को इस प्रकार व्यवस्थित करें।

मन की बात का लाइव प्रसारण सुनते भाजपा राष्‍टीय महामंत्री सुनील बसंल व अन्‍य

मन की बात कार्यक्रम प्रसारण के बाद राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि सरकार के दोनों कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे है। युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए है। किसान समृद्ध हुए है। गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है। महिलाओं का उत्थान हुआ है। श्रमिको को सम्मान मिला है।

प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्र के विकास यह अभूतपूर्व यात्रा प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण संभव हुआ है। 2014 के बाद से भारत के प्रत्येक व्यक्ति ने विकास से हुए बदलावों को महसूस किया है।

प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह मन की बात की मुख्य उद्देश्य राष्ट्रनिमार्ण के साथ ही चरित्र निर्माण करना है। देश हित के अभियानों को गति प्रदान करना तथा राष्ट्र व समाज के हित में अच्छा कार्य कर रहे लोगों से संवाद कर प्रधानमंत्री ने उनका उत्साह वर्धन किया है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर प्राण प्रतिष्ठा उसके साथ हो रहे विकास से अयोध्या विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उभरी है। अयोध्या सम्पूर्ण विश्व में धार्मिक राजधानी के रूप में स्थापित हो गई है।

                कार्यक्रमों में महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, जिपंअ रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद गुप्ता, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, आलोक सिंह रोहित, हर्षवर्धन सिंह, गोरखनाथ बाबा, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, प्रतीक श्रीवास्तव, बालकृष्ण वैश्य, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, अभय सिंह, अमल गुप्ता, इं. रणवीर सिंह, बब्लू मिश्र, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments