Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंबेडकर नगर महोत्सव को लेकर आयोजित हुई तैयारी बैठक

अंबेडकर नगर महोत्सव को लेकर आयोजित हुई तैयारी बैठक


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अंबेडकर नगर महोत्सव की तैयारी बैठक आयोजित किया गया।

          बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने ड्यूटी को ईमानदारी पूर्वक निभाते हुए अंबेडकर नगर महोत्सव कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराए।जिलाधिकारी द्वारा अंबेडकर नगर महोत्सव के संबंध में लगाई गई ड्यूटी में अधिकारियों से विभाग बिंदुवार चर्चा की गई और उनसे पूर्व में तैयारी के बारे में पूछा गया तथा आगे की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जनपद में हवाई पट्टी पर 28 वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय अंबेडकरनगर महोत्सव कार्यक्रम दिनांक 27, 28 व 29 सितंबर को आयोजित किया जा रहा। जिसके अंतर्गत प्रदेश और देश के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

     27 सितंबर 2023 को कैलाश खेर बालीबुड पाश्र्व गायक का कार्यक्रम किया जा रहा है साथ ही साथ स्कूली छात्र / छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा ।

     28 सितंबर 2023 को बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर शबाब सबरी का कार्यक्रम किया जा रहा है तथा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, साथ ही साथ स्कूली छात्र / छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा ।

 29 सितम्बर, 2023 को क्विज / डिवेट प्रतियोगिता / पोस्टर / स्लोगन / लोगो थीम / पेंटिग / सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली छात्र / छात्राओं द्वारा किया जायेगा।भोजपुरी नाईट गायक पवन सिंह तथा बालीबुड नाईट सिंगर सोनाली ठाकुर का कार्यक्रम किया जा रहा है।

      बच्चों के लिए झूले, स्टाल, लोकल स्टाल, श्री अन्न मिलेट्स, बच्चों का कार्यक्रम, मिनी मैराथन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें, साथ ही साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जायेगा ।

     अंबेडकर नगर महोत्सव के अवसर पर प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम का समापन मुख्य सचिव की उपस्थिति में किया जाएगा।

     बैठक के दौरान डीएफओ प्रणव जैन, अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक, जिला सूचना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

         बैठक के पूर्व जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में हवाई पट्टी पर अंबेडकर नगर महोत्सव कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराने हेतु हवन पूजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments