Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedप्रधानपति के उपर खातेदार की भूमि से एक दर्जन पेड़ कटवाने का...

प्रधानपति के उपर खातेदार की भूमि से एक दर्जन पेड़ कटवाने का लगा आरोप

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किनौली में ग्राम प्रधान पति के उपर खातेदार के खाते की भूमि में स्थित एक दर्जन हरे भरे पेड़ काटने का आरोप लगा है। रामदास पुत्र संतराम निवासी किनौली मजरे राजाराम पुरवा ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान सुशीला देवी पत्नी धर्मचंद द्वारा मेरे बाग में लगे 8 पेड़ आम, 2 पेड़ महुआ, एक पेड जामुन को काटकर उठा ले गए हैं। जिसकी शिकायत उपजिलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष इनायत नगर से की गई। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। भूमि के किनारे से चकरोड बनी हुई थी। उस पर खडंजा भी लगाया गया था । जो नक्शे में बिल्कुल सीधा है। जबकि प्रधान के पति द्वारा अपना खेत बचाने के लिए आरसीसी सड़क को टेंढा करते हुए प्रार्थी के खेत में लगभग 2 मीटर सड़क बनवा दिया। साथ ही साथ उसके द्वारा लगाए गए हरे पेड़ों को भी काटकर उठा ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments