Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधान प्रतिनिधि के साथ मारपीट के मामले में मुक़दमा दर्ज

प्रधान प्रतिनिधि के साथ मारपीट के मामले में मुक़दमा दर्ज

जलालपुर अम्बेडकरनगर। प्रधान प्रतिनिधि से मारपीट के प्रकरण मे पुलिस ने छ लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया है। मालीपुर थानाक्षेत्र के भिस्वा चितौना गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि शैलेष कुमार यादव(बबलू) ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि बुधवार रात को करीब एक बजे पंचायत भवन से अपने घर आ रहा था क्योंकि वहा बारात आया हुआ था। इसी बीच रास्ते मे गांव के प्रसिद्ध नाथ तिवारी,संदीप तिवारी,रोहित यादव,राकेश यादव,अंतिम तिवारी,शिवबालक यादव घात लगाकर बैठे थे। जब प्रार्थी उनके नजदीक पहुचा तो गाली गलौज देते हुए हमला कर दिए और लात घूँसों से मारने लगे। हल्ला गुहार पर गांव वासियों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments