Tuesday, March 10, 2026
HomeNewsप्रभांशु मिश्रा का लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन

प्रभांशु मिश्रा का लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन


◆ विदुषी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट गौरा बसंतपुर कटेहरी में किया गया सम्मानित


अंबेडकर नगर।  कटेहरी ब्लाक अंतर्गत ग्राम खेंवार धरमपुर निवासी प्रभांशु मिश्रा प्रथम प्रयास में आर्मी में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर परिवार व जिले का नाम रोशन किया है। प्रभांशु ने ऑल इंडिया दसवां रैंक हासिल किया है। प्रभांशु की शिक्षा हाई स्कूल व इंटर केंद्रीय विद्यालय मानखुर्द मुंबई से हुई है। तत्पश्चात देहरादून  यूनिवर्सिटी से पेट्रोलियम एनर्जी स्टडी से बीटेक किया था, उसके बाद इन्होंने टेक महिंद्रा में नौकरी शुरू किया और इनके पिता इंद्र कुमार भारतीय नौसेना में पी ओ रैंक से रिटायर्ड हुए थे। प्रभांशु ने अपनी सफलता के पीछे अपने पिता इंद्र कुमार मिश्रा, माता नीरज मिश्रा, चाचा  महेंद्र मिश्र, बाबा श्याम सुंदर मिश्रा व नाना  स्वर्गीय यशोदा किशोर पाठक को दिया।

प्रभांशु के लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से व घर  पर पहुंचकर लोगों द्वारा बधाइयां देने का सिलसिला जारी रहा। वहीं विदुषी ग्रुप आप इंस्टीट्यूट गौरा बसंतपुर कटेहरी के प्रांगण में 26 नवंबर को शुरू हुई नेशनल सेमिनार में विदुषी महाविद्यालय के प्रबंधक विजयकांत दुबे व महेंद्र डोगने प्रेरक वक्ता व जीवन कोच मोटिवेशनल मध्य प्रदेश द्वारा प्रभांशु को सम्मानित किया गया। इस दौरान वहां पत्रकार मुकेश मिश्रा,  महेंद्र मिश्र,रबि दूबे व शैलेश तिवारी अमित तिवारी  ,विवेक,  उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments