Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानाले के पानी से व्यायामशाला में फैला प्रदूषण, पहेलवान नहीं कर पा...

नाले के पानी से व्यायामशाला में फैला प्रदूषण, पहेलवान नहीं कर पा रहे है अभ्यास

अयोध्या। शहर के लोहा मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पीछे 1925 से बना व्यायामशाला एक साल से नाले के प्रदूषित पानी से बदहालीं का शिकार बना हुआ है। जिसको लेकर नगर निगम मे शिकायती पत्र दिए जाने पर भी कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। वही अमानीगंज वार्ड से सपा के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि तथा अखाड़े के सदस्य राम अजोर यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि तीन बार नगर निगम के नगर आयुक्त को शिकायती पत्र दिया गया आदेश होने के बावजूद भी कोई भी समाधान नहीं हुआ।़ उस व्यामशाला से तमाम प्रदेश औऱ देश स्तर के पहलवान वहां से पैदा हुए है। आज भी वहां पर 50 बच्चे अभ्यास करते है। लेकिन जल निकासी एक नाला था अब उस नाले के ऊपर बीचो बीच दीवार खड़ी कर दी गई। जिसकी वजह से अब नाले की साफ-सफाई नही हो पा रही। नाले का प्रदूषित पानी पूरे अखाड़े में भर जाता। दुर्गंध फैली रहती है। यही वजह से लोग अभ्यास नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त द्वारा आदेश होने के बावजूद भी वहां पर कोई भी नगर निगम की टीम के लोग जांच के लिए नहीं आए। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायती पत्र दिया था।जिसकी कॉपी डीएम को भी उपलब्ध कराई गई। उनसे भी अनुरोध किया था। लेकिन अभी तक नहीं समस्या का समाधान नहीं किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments