Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या धर्म के नाम पर राजनीति समाज को बांट रही है – संजय...

धर्म के नाम पर राजनीति समाज को बांट रही है – संजय सिंह

0
38

◆ 31 अक्तूबर को प्रयागराज से अयोध्या तक पदयात्रा निकालेगी आम आदमी पार्टी


अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। संजय सिंह ने घोषणा की कि आगामी 31 अक्तूबर को सरदार पटेल जयंती के अवसर पर प्रयागराज से अयोध्या तक पदयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा अयोध्या में समाप्त होगी और इसमें सामाजिक अन्याय एवं भेदभाव के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।

सांसद ने हाल ही में बरेली में हुए बुलडोज़र एक्शन को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बावजूद उत्तर प्रदेश में बिना विधिक प्रक्रिया पूरी किए घरों को गिराया जा रहा है। उनका आरोप था कि इस कार्रवाई में विशेष रूप से मुस्लिम समाज को निशाना बनाया जा रहा है।

संजय सिंह ने एनसीआरबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश दलित उत्पीड़न का गढ़ बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है और गरीब, दलित तथा अल्पसंख्यक लगातार अन्याय का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक कांड का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे बैठी है। यहां तक कि पीसीएस-जे जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक होना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

धार्मिक विवादों को लेकर आप सांसद ने कहा कि आई लव महादेवयाआई लव मोहम्मदको प्रतिस्पर्धा का विषय नहीं बनाना चाहिए। धर्म के नाम पर राजनीति समाज को बांटने का काम कर रही है। प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here