Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएसआईआर को लेकर सियासी घमासान तेज, 24 फरवरी को मिल्कीपुर में धरना...

एसआईआर को लेकर सियासी घमासान तेज, 24 फरवरी को मिल्कीपुर में धरना देंगे सांसद अवधेश प्रसाद


अयोध्या। जिले में एसआईआर को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। सपा नेता अवधेश प्रसाद ने 24 फरवरी को मिल्कीपुर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन की घोषणा की है। यह ऐलान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया, जहां चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए।

प्रेस वार्ता के दौरान अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर पीडीए वर्ग के मतदाताओं के नाम सूची से काटे जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मिल्कीपुर उपचुनाव में वोट की “डकैती” की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत निर्वाचन आयोग भाजपा का एजेंट बनकर कार्य कर रहा है और शिकायतों के बावजूद आयोग के “कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।” तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आयोग को अपने कार्यालय पर भाजपा का झंडा लगा लेना चाहिए।

एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से चुनाव आयोग का न मिलने को भी सवालों के घेरे में रखा। साथ ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त मतदान अधिकारों का हवाला देते हुए कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि है और इसके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने मोहन भागवत के होली पर दूसरे समुदाय के लोगों को रंग न बेचने देने के बयान को उनकी निजी विचारधारा बताते हुए उस पर टिप्पणी करने से इंकार किया। अवधेश प्रसाद ने कहा कि 24 फरवरी का धरना लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए होगा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। इसके उपरांत जिला मुख्यालय पर भी धरने का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments