Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराजनीतिक पार्टियां ब्राह्मणों के साथ कुचक्र रचकर कर रही हैं शोषण–राजेश त्रिपाठी

राजनीतिक पार्टियां ब्राह्मणों के साथ कुचक्र रचकर कर रही हैं शोषण–राजेश त्रिपाठी


बसखारी अंबेडकर नगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ब्लाक इकाई की एक बैठक रविवार को श्री राम आधार आदर्श इंटर कॉलेज शुकुल बाजार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय व संचालन बलराम मिश्रा ने किया।सुधीर कुमार चतुर्वेदी उर्फ नन्हे चौबे ब्लॉक अध्यक्ष के संयोजन में संपन्न हुए इस बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी व महिला विंग की जिला अध्यक्ष कल्पना तिवारी संयुक्त रूप से मौजूद रही। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों ने आराध्य भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान जिला अध्यक्ष  ने कहा कि ब्राह्मण समाज का अगुवा व सनातन धर्म का प्रतीक होता है। वर्तमान समय में राजनीतिक पार्टियां ब्राह्मणों के साथ कुचक्र रचकर उनका शोषण कर रही है।  ब्राह्मण को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर उनको बदनाम किया जा रहा है। इसके लिए ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर सर्व समाज को संगठित करने का संकल्प लेना होगा। प्राचार्य डॉ राम प्रताप मिश्र ने कहा कि मौजूदा समय में ब्राह्मण अपने मूल कर्तव्यों से भटक रहा है। ब्राह्मण समाज में भी कुछ लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। सरकार ऐसे ब्राह्मणों को चिंहित कर दलित की तरह उनको अन्य सरकारी सुविधाओं से आच्छादित करें। कार्यक्रम को संगठन मंत्री बलराम मिश्र, जितेंद्र तिवारी, संरक्षक आत्माराम तिवारी, महेंद्र कुमार पांडेय, हरिओम मिश्र, पंडित हरिशंकर तिवारी समेत सैकड़ों ब्राह्मण मौजूद रहे।

 कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सी पांडेय के संस्तुति पर संगठन को विस्तारित करते हुए मीरा पांडेय को मंडल का प्रभारी, आचार्य मंटू तिवारी को आलापुर का तहसील अध्यक्ष, राजेश कुमार दुबे उर्फ पप्पू दुबे को टांडा तहसील का प्रभारी व विनय तिवारी को शिक्षा विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments