Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस कर्मियों ने जमकर कर खेली होली 

पुलिस कर्मियों ने जमकर कर खेली होली 

आलापुर अंबेडकरनगर। होली का त्यौहार सकुशल संपन्न होने के उपरांत गुरूवार को पुलिस कर्मियों ने जम कर होली खेली। पुलिस अधीक्षक ने जहां अपने अधीनस्थों के साथ होली खेली वहीं जिले के सभी थानों में पुलिस कर्मियों ने होली खेली। राजेसुलतानपुर थाना में थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ अबीर गुलाल की होली खेली। यही नहीं पुलिस कर्मियों ने जमकर ठुमके भी लगाए। वहीं अकबरपुर में थाना प्रभारी संजय पाण्डेय ने पुलिस कर्मियों के साथ होली खेली। जलालपुर, मालीपुर, कटका,भीटी, इब्राहिमपुर, टांडा,बसखारी, महिला थाना सहित अन्य थानों में भी जमकर होली खेली गई। यही नहीं थानों में विभिन्न कामों से पहुंचने वाले लोगों को भी पुलिस कर्मियों ने नही बक्सा, उन्हें भी अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments