Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाए चलने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस...

बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाए चलने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

जलालपुर अम्बेडकरनगर। कोतवाल संत कुमार सिंह के नेतृत्व में जलालपुर थाने के सभी उपनिरीक्षक और दर्जनभर से अधिक आरक्षियों ने यादव चौराहा, तहसील तिराहा, जमालपुर चौराहा, पोस्ट ऑफिस तिराहा समेत आधा दर्जन स्थानों पर विशेष अभियान चलाया। दोपहिया तथा चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। बगैर हेलमेट बगैर सीट बेल्ट तथा तीन सवारी दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ई चालान किया गया। कोतवाल संत कुमार सिंह, उप निरीक्षक वेद प्रकाश, उप निरीक्षक ओपी यादव, रामकुमार भदौरिया आदि ने यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर लोगों को सचेत किया। बगैर हेलमेट और बगैर सीट बेल्ट वाहन न चलाने की गुजारिश की साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन  करते पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

वही इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मची रही। दो पहिया वाहन सवार गलियों के रास्ते मुख्य सड़क को छोड़कर निकलने की जुगत में लगे रहे। पुलिस ने पूरे अभियान में 200 से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments