Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचैन स्नैचिंग के मामले में पकड़ी गई महिला को पुलिस ने भेजा...

चैन स्नैचिंग के मामले में पकड़ी गई महिला को पुलिस ने भेजा जेल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बीते दिवस चैन स्नैचिंग मामले मे पुलिस ने पकडी गयी महिला से चैन बरामद करते हुए जेल भेज दिया है। विदित हो कि बीते शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के छाछू मोहल्ला निवासी पूर्व सभासद संतोष सोनी की माता कलावती अपनी बहू के साथ इलाज कराने हेतु एक चिकित्सक के यहां जा रही थी तभी करीब 10:00 बजे चैन स्नैचिंग गैंग की महिलाओं ने दिनदहाड़े सरे आम घेर कर गले से चेन खींचकर भागने लगी ।हल्ला गुहार पर एकत्रित हुए लोगों ने एक महिला को घर दबोच लिया तथा अन्य आरोपी महिलाएं फरार हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त महिला को कोतवाली ले आई और गैंग के बारे में भरपूर जाने का प्रयास किया लेकिन महिला ने अपना जुबान तक नहीं खोला कड़ी मसक्कत के बाद महिला अपना नाम कंचन निवासी बड़हलगंज जिला गोरखपुर बताया । इसके पास से गायब चैन को भी बरामद किया गया ।कोतवाल दर्शन यादव ने बताया महिला के पास से चैन को बरामद कर लिया गया है और इसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments