Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबीकापुर फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बीकापुर फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बिलारी माफी बाजार में सोमवार शाम हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी अनिरुद्ध वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वह पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के मोतिगरपुर का निवासी है।
पीड़ित मुकेश विश्वकर्मा का आरोप है कि अनिरुद्ध वर्मा ने तेज रफ्तार कार से उसे कुचलने की कोशिश की। जब यह प्रयास असफल रहा तो उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से मुकेश पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली चलते हुए भी मुकेश और पास में मौजूद दुकानदार अमित बाल-बाल बच गए, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिरुद्ध वर्मा को गिरफ्तार कर लिया और उसकी पिस्टल व कार को भी कब्जे में ले लिया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपी की पहचान हो गई। इसके बाद टीम ने दबिश देकर उसे धर दबोचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments