Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरक्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस रही सतर्क

क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस रही सतर्क

जलालपुर अम्बेडकरनगर। माफिया अतीक व अशरफ की शनिवार रात गोली मार कर हत्या किए जाने के बाद जलालपुर सर्किल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस महकमा सतर्क रहा। रविवार सुबह से देर रात तक पुलिस क्षेत्र भ्रमण करती रही । इस दौरान विभिन्न स्थानों पर  पुलिस ने आम लोगों से जनसंवाद कर शांति व्यवस्था बनाये रखने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। सीओ जलालपुर देवेंद्र कुमार ने सभी से अमन व शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा  कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, अफवाह व अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की जायेगी। सीओ ने सोशल मीडिया पर अनर्गल व भ्रामक पोस्ट करने वालो के भी खिलाफ कड़ी कारवाई करने की चेतावनी दिया  और कहा कि सर्किल क्षेत्र में पुलिस लगातार भ्रमणशील है और शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments