Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को...

हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को भेजा जेल


जलालपुर अंबेडकर नगर। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध हत्या की प्रयास में मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर मौजा इस्माइलपुर का है। पीडिता ज्ञानमती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 1 फरवरी शाम 7:00 बजे बच्चों के खेलने के बात को लेकर मेरी जेठानी गीता ने मेरे पुत्र अंकुर उम्र 10 वर्ष को जान से मारने के नियत से कहते हुए कहा की आज मैं तुझे जिंदा नहीं छोडूंगी दोनों हाथों से उसके गले का टाटुवा दबाना शुरू कर दिया जिससे मेरे बच्चे की सांस रुक गई और मूर्छित होकर गिर पड़ा। जिसे गांव के लोगों द्वारा बचाया गया और हालत बहुत खराब है जिसका इलाज अभी भी चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गीता के खिलाफ हत्या की प्रयास में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments