Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त महिला सहित तीन...

पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार

अंबेडकर नगर। क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा छापामार कर अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त दो पुरुष वा एक महिला को गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि थानाक्षेत्र अन्तर्गत याकूबपुर कटरिया बाईपास के पास स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार हो रहा है। इस सूचना से क्षेत्राधिकारी नगर को अवगत कराया गया तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर, थानाध्यक्ष महिला थाना व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बताये हुए मकान में थानाध्यक्ष महिला थाना के साथ खाना तलाशी ली गयी, तो एक कमरे में दो महिला व दो पुरुष मिलें। उक्त कमरे के आधे हिस्से में एक केबिन बना था, जिसका दरवाजा बाहर से बन्द था, जिसको खोलकर देखा गया तो उसके अन्दर एक लड़की बरामद हुई। उक्त कमरे में कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई । पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर एक व्यक्ति ने खुद को मकान मालिक बताते हुए अपना नाम आलोक मौर्या पुत्र विरेन्द्र मौर्या निवासी ग्राम याकूबपुर कटरिया थाना अकबरपुर व एक महिला जो संचालिका के रुप काम करती थी, अनैतिक देह व्यापार कराते हुए पाये गये। उक्त कमरे में लोकेष चैरसिया निवासी शहजादपुर थाना कोतवाली अकबरपुर की संलिप्तता पायी गयी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments