Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यात्योहारों को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस , विधि व्यवस्था बनाएं रखने...

त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस , विधि व्यवस्था बनाएं रखने के लिए आयोजित की गई शांति समिति की बैठक


पूराबाजार, अयोध्या I आसन्न त्योहारों धनतेरस , रुप चतुर्दसी , दीपावली , गोवर्धनपूजा , भाई दूज , छ्ठ पर्व तथा दोनों परिक्रमाओं के दौरान थाना क्षेत्र महराजगंज में विधि व्यवस्था बनाएं रखने को लेकर परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के संयोजन में अध्यक्षता कर रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर योगेन्द्र कुमार ने कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए शांति समिति की बैठक में  पुलिस कर्मियों को अराजकतत्वों पर सर्तक दृष्टिकोण अपनाने का दिशा निर्देश दिया I

पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कुमार ने गणमान्य लोगों के समक्ष त्योहार के रजिस्टर की प्रविष्टियों का परिशीलन आसन्न त्योहारों के दृष्टिगत विगतवर्षों अथवा वर्तमान में कोई समस्या दृष्टिगोचर हो तो उसका समय रहते निस्तारण करा कर सड़क , कस्बों व गाँवों में सर्तकता बढ़ाई जाए I

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि त्योहारों को सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ मनाएं , किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें I रात्रि 10ब जे के बाद पटाखा न दगाया जाए I इन पवित्र त्योहारों में नशे से दूर रहकर सभ्य समाज का परिचय देना होगा I इसका संचालन भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता ने किया I इस बैठक में पूर्व ब्लाकप्रमुख अशोक सिंह , रणविजय सिंह , जगदीश सिंह , प्रधान करुणेश प्रताप सिंह , चन्द्रभूषण सिंह तथा कृष्ण देव मिश्रा ने अपने अपने विचार साझा किए I अंत में पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त  किया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments