Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहत्याभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस मार रही छापा

हत्याभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस मार रही छापा

आलापुर अंबेडकरनगर। भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या तथा आधा दर्जन लोगों के घायल होने के मामले में राजेसुल्तानपुर पुलिस ने 13 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापे डाले जा रहे हैं। देर शाम पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। रामदुलार की पत्नी रीना की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों इंद्रासन व गुलाब यादव, सगे भाइयों ईश्वरदत्त व श्यामनरायण, सगे भाइयों वीरबल व निरमल, सोहन पाल, शिवम निवासी इंदौरपुर घिनहापुर के अलावा माझा कम्हरिया निवासी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कमला यादव, बृजेश यादव, मंजेश, सूरज तथा आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के जोड़वावर निवासी पवन यादव के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया। 20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।

इन सभी पर हत्या, जानलेवा हमले के साथ ही अन्य आरोप में गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। थानाध्यक्ष प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। कई जगह छापे डाले गए हैं, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments