अयोध्या। थाना कोतवाली बीकापुर पुलिस ने आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे कैमरों की मदद से लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। 2/3 सितंबर की रात करीब 1 बजे मंगारी शुक्लहिया के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर वादी से मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मोटरसाइकिल लूट ली थी। इस पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। बुधवार देर रात पुलिस ने अवनीश कुमार चौबे (24) निवासी चौबेपुर अंजना, थाना पूराकलंदर को गंगौली चौराहा के पास से अरेस्ट किया। उसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल और 500 रुपये बरामद हुए। एसपीआरए बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि घटना में आरोपी के गांव के ही अंकित चौबे व अवनीश द्विवेदी शामिल है। जिनकी तलाश की जा रही है।