Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपच्चीस हजार का इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

पच्चीस हजार का इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

जलालपुर अंबेडकर नगर। सम्मनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 हजार के इनामिया अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शासन द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधी/ एनबीडब्ल्यू की गिरफ्तारी हेतु अभियान के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा व अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय के दिशा निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर सुरेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सम्मनपुर थाने की पुलिस टीम द्वारा रविवार को मुखबिर की सूचना पर सैदापुर पेट्रोल पंप के पास से यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना बसखारी से वांछित आरोपी दिलबहार उर्फ बाबा पुत्र जुम्मन उर्फ जुमई थाना मांधाता वर्तमान पता देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ को पुलिस ने धर दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ कुल 23 मुकदमे दर्ज हैं। उक्त टीम में सम्मनपुर प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी कांस्टेबल मनी कुमार, रुपेश कुमार, सर्वेश शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments