Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकई थानों की पुलिस ने गोवंशो से लदी पिकअप को पकड़ा, पशु...

कई थानों की पुलिस ने गोवंशो से लदी पिकअप को पकड़ा, पशु तस्कर भागने में रहे सफल

जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते मंगलवार को एक पिकअप पर लदे जानवरो को कई थानों की पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया, लेकिन पिकअप चालक भागने में सफल रहा । जैतपुर पुलिस ने गाड़ी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बताते चलें कि मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे बसखारी थाने की सेकंड मोबाइल ने बसखारी थाना अध्यक्ष को सूचना दिया कि एक पिकअप पर कुछ जानवर लाद कर ले जाए जा रहे हैं। इस दौरान बसखारी थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह गस्त पर थे और तुरंत इन लोगों ने पिकअप का घेरा बंदी शुरू कर दिया और अन्य थाना को सूचित कर दिया।पिकअप अपने को घिरता देख इधर-उधर भागना शुरू कर दिया और यह पिकअप नेवरी पुल से अमडी टोल से होते हुये दुल्हूपुर पहुंच गया, यहा से पिकअप वाहन ने अपने को गिरता देख दुल्हूपुर से मुंडेहरा रोड से भागने की कोशिश करने लगा इसी बीच जैतपुर की पुलिस ने मुंडेहरा पुल के पास पिकअप को रोकने के लिए ठेला, बेंच आदि लगाकर रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक इन सबको तोड़ते हुए आशापुर बसहा मोड पर भगाने का प्रयास किया लेकिन पिकअप खराब होकर खड़ी हो गई जिसे चालक व अन्य सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गये। सूचना पर जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह, जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि, कटका थाना अध्यक्ष अजय कुमार आदि लोगों के कठिन प्रयास से वाहन को पकड़ा गया। जब वाहन को खोलकर देखा गया तो उसमें सभी पशुओं को बांधकर रखा हुआ था और बेहोशी के हालात में थे। पुलिस ने डॉक्टर को बुलाकर पशुओं का इलाज करते हुए चैनपुर पशु आश्रय केंद्र भेज दिया। जैतपुर पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments