Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

भीटी अंबेडकर नगर । भीम आर्मी के हस्तक्षेप के बाद मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत चार से पांच अज्ञात के खिलाफ एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

मामला भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत अढ़नपुर बाजार का है।

पीड़ित मनीष कुमार पुत्र बृजलाल ने भीटी थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि बीते छह फरवरी की दोपहर करीब एक बजे विपक्षी आदित्य सिंह पुत्र शिव पूजन सिंह व श्रीनाथ मौर्या पुत्र जोखन मौर्य निवासी रिउना थाना भीटी पीड़ित की दुकान अढ़नपुर बाजार में अपने चार पाँच साथियो के साथ आकर माँ बहन की भद्दी भद्दी गाली देने लगे। आरोप है पीड़ित ने जब विरोध किया तो विपक्षी श्रीनाथ मौर्या ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। विपक्षी के साथ आये अन्य लोगो ने लात घूसों से पिटाई कर दिये। जिससे पीड़ित को काफी चोटे आई। पीड़ित व्यक्ति ने भीटी पुलिस पर मुकदमा न दर्ज करने आरोप लगाया है और बताया कि भीम आर्मी के दबाव के कारण ही मुकदमा दर्ज किया गया अन्यथा मुझे न्याय न मिलता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments