Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजुआ खेल रहे चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

जुआ खेल रहे चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

जलालपुर अंबेडकरनगर। जुआ खेल रहे चार लोगों को मालीपुर पुलिस ने हिरासत में लेते हुए उनके पास से जुवा में लगाई जा रही धनराशि और ताश के पत्ते को बरामद कर मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज गांव का है। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रसूलपुर बाकरगंज गांव में अशोक के गोदाम के पीछे मैदान में कुछ लोग बैठकर जुवा खेल रहे है। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अमलेश यादव, सिपाही उमाशंकर मौर्य, धनंजय और संतोष यादव ने जुवा खेल रहे चार लोगो को हिरासत में ले लिया और मौके से जुवा में खेला जा रहा धनराशि 550 रूपये बरामद कर लिया। पूछताछ में इनकी पहचान राम प्रताप,राम महेश, अर्जुन और राजेंद्र प्रसाद के रूप में की गई। उपनिरीक्षक अमलेश यादव की तहरीर पर उक्त चारों के खिलाफ जुवा अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर निजी मुचलका पर जमानत दे दी गई है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments