Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन दिन बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, बाइक छोड़ भाग गए थे...

तीन दिन बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, बाइक छोड़ भाग गए थे चोर


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बीते दिवस अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर साउंड मशीन एवं घंटा चुरा कर फरार हो गये लोगों की आहट पाकर चोरों ने अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के तीन दिन बाद भी पुलिस नहीं पहुंची जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मामला सम्मन पुर थाना क्षेत्र के बडेपुर (महेशपुर) का है गांव निवासी सुनील कुमार ने  क्षेत्राधिकार जलालपुर को तहरीर देते हुए बताया कि 16 -17 अप्रैल की रात अज्ञात चोर मंदिर पर  पहुंचे और उसका ताला तोड़कर साउंड मशीन एक पीतल का घंटा चोरी कर उठा ले गए। लोगों की आहट से चोर मंदिर पर एक बाइक यूपी 42 बीएफ 91 28 एचएफ डीलक्स छोड़कर भाग गए। प्रार्थी द्वारा  सम्मनपुर पुलिस को तहरीर दी गई परंतु आज तक कोई पुलिस नहीं आई लावारिस बाइक व अज्ञात चोरों का चप्पल मंदिर के पास पड़ा हुआ है।  सुनील कुमार ने क्षेत्राधिकार जलालपुर  से पुलिस को भेज कर बाइक व अन्य सामान  कब्जे में लेने की मांग करते हुए विधिक कार्यवाही की मांग किया है। ग्रामीण सुनील कुमार द्वारा बताया गया कि मंदिर स्थित  हैंडपंप पर दारू व पानी की बोतल पाई गई है। क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि सम्मनपुर पुलिस को इस प्रकरण के मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments