Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसेवानिवृत्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी व फायरमैन को पुलिस विभाग ने दी भावभीनी...

सेवानिवृत्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी व फायरमैन को पुलिस विभाग ने दी भावभीनी विदाई


अम्बेडकर नगर। जनपद पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार को आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयप्रकाश सिंह एवं फायरमैन हंसराज यादव को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्यामदेव, सभी क्षेत्राधिकारीगण सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने आठ दिसम्बर 1997 को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा आरंभ की थी। लगभग 28 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवाएं देने के उपरांत आज मुख्य अग्निशमन अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए। वहीं, फायरमैन हंसराज यादव ने एक नवम्बर 1989 को फायरमैन के पद पर पुलिस सेवा ज्वाइन की थी। अपनी निष्ठा और लगन से लंबे समय तक विभाग की सेवा करने के बाद वे भी आज सेवानिवृत्त हुए। पुलिस विभाग ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके जीवन के आगामी दौर के सुखमय, मंगलमय और दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments