Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएक माह बाद भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी...

एक माह बाद भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस


जलालपुर अंबेडकर नगर। एक माह पूर्व हुए लाखों रुपए के नगदी  व लाखो के जेवरात की चोरी के मामले में कटका पुलिस अभी भी चोरी का खुलासा नही कर सकी।जिससे पीड़ितो मे पुलिस के रवैये पर सवाल उठा रहे है। जबकि मामले को मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग किया है। कटका थाना अंतर्गत अमोला बुजुर्ग गांव निवासी अंकुर सिंह ने बीते 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजते हुए कहा गया है कि बीते 4 अप्रैल को मेरे घर की खिड़की का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोरो ने घर के अंदर रखे दो लाख बीस हजार रुपए नगद व लगभग 10 लाख के जेवराज चुरा ले गये। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन लापरवाही के चलते आज तक चोरी का पर्दाफाश नहीं किया जा सका है । अब चोरी को एक माह भी बीत चुका है लेकिन पुलिस मामले की खुलासा करने मे नाकाम साबित हो रही है। पीड़ित अंकुर सिंह कटका के पुलिस की कार्य प्रणाली से निराश है जिससे पुलिस पर पूर्ण रूप से इनका भरोसा उठ चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments