Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदलित महिला के साथ हुए सामूहिक दुराचार के मामले में आरोपियों की...

दलित महिला के साथ हुए सामूहिक दुराचार के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बीते दिवस दलित ,मंद बुद्धि दिव्यांग महिला के साथ  सामूहिक दुष्कर्म मामले में कोतवाली जलालपुर पुलिस ने  आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के पश्चात धर पकड़ का प्रयास तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार पीडिता के शिकायत के बाद से  सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गये हैं। विदित हो कि  कोतवाली जलालपुर के कस्बा में बीते 15 जुलाई को घटित हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था 15 जून की शाम 5 बजे वह घर के पास सड़क पर टहल रही थी। इसी बीच वाजिदपुर डड़वा निवासी पवन यादव, शिवम कॉलोनी निवासी सोनू सोनकर तथा सत्ती वाजिदपुर निवासी बिपुल यादव के साथ दो बाइक लेकर आये। उक्त लोगो ने  बाइक पर बैठा लिया और एक बाग में ले गए ।जहां तीनों ने मेरे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। रात लगभग 8 बजे जलालपुर रोड पीपरपुर गांव के पास स्थित कोल्ड स्टोर पर  छोड़कर फरार हो गये। इन लोगों ने धमकी दिया कि अगर किसी से बताओगी तो तुमको जान से मार डालेंगे।  पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपी युवकों के विरुद्ध  एससी-एसटी, सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस आरोपियों को पकडने के लिए दबिश डालना शुरू कर दिया है परन्तु सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि  आरोपियों की तलाश जारी है फिलहाल अभी सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments