Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो अलग अलग मामलों में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा...

दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल


अम्बेडकर नगर। टाण्डा कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेज दिया है, जिसमे एक धोखाधड़ी के मुकदमे से सम्बंधित है तो दूसरा अवैध चाकू के साथ पकड़ा है।

कोतवाल टाण्डा दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि बैंक से धोखाधड़ी करने के मामले में बीते वर्ष स्टेट बैंक के मैनेजर द्वारा बीते वर्ष 8 दिसम्बर को मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसकी विवेचना कोतवाली के दरोगा दिनेश कुमार राय द्वारा की जा रही थी, साक्ष्य संकलन के बाद आरोपी राम नयन पुत्र राम बरन निवासी ग्राम आराजी तेंदुआ थाना टाण्डा को गुरूवार को उपनिरीक्षक दिनेश कुमार राय व प्रशिक्षु दरोगा अरुण कुमार ने गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेज दिया इसी कड़ी में कोतवाली के दरोगा शिव दीपक सिंह ने हमराह सिपाहियों के साथ रात्रि में आरोपी नबी अहमद उर्फ नीबर पुत्र लाल मो0 निवासी मोहल्ला छज्जा पुर चटोरी गली को छज्जा पुर ट्रांसफार्मर के पास से गिरफ्तार कर एक अदद अवैध चाकू बरामद किया है जिसके विरुद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments