Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजुआं खेलते तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुआं खेलते तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जलालपुर,अंबेडकर नगर। जलालपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेल रहे तीन लोगों को घेर कर पकड़ लिया, जिनके पास से ताश की गड्डी व रूपये  बरामद हुई, जिनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के उसराहा गांव की है। उप निरीक्षक विनोद कुमार अपने हम राहियो के साथ क्षेत्र की देखभाल के लिए रवाना हुए थे,जब वे उसरहा बैरियर पर मौजूद थे तभी मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि उसरहा गांव के पास बलईपुर जाने वाले रास्ते के बगल स्थित बांस की कोठ के पास कुछ लोग बैठकर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं, जिन पर पुलिस वालों ने विश्वास करते हुए पहुंचकर उन सभी को घेर कर उन लोगों की तलाशी ली गई तो उन लोगों ने अपना नाम महेंद्र पुत्र राम प्रताप निवासी बलईपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ जिनके पास से 90 रूपया नगद तथा दूसरे अखिलेश पुत्र रामदेव निवासी उसरहा थाना जलालपुर इनके पास 110 तथा तीसरे अनिल निषाद पुत्र अर्जुन निषाद निवासी उसरहा थाना जलालपुर के पास से 50 रूपया बरामद हुए साथ ही 52 पत्ती ताश के भी पकड़े। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के खिलाफ कार्रवाई किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments