Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदहेज हत्या के मामले में वांछित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर...

दहेज हत्या के मामले में वांछित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


बसखारी अंबेडकर नगर। दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी पति को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि इस मामले में अन्य दो आरोपी फरार है। बता दें कि बीते शनिवार को बसखारी थाना क्षेत्र के कौड़ाही गांव में एक नवविवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली थी। जिस मामले में बसखारी पुलिस ने मृतका की मां बसंती देवी के प्रार्थना पत्र पर पति सरवन निषाद, देवर धीरज व सूरज के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई थी। सोमवार को आरोपी पति श्रवण को उसके घर से बसखारी पुलिस ने दबिश देते हुए गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है, साथ ही अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments