Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर12 घंटे के अंदर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

12 घंटे के अंदर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


टॉफी का लालच देकर कमरे में ले गया आरोपी


मिली जानकारी के अनुसार सरैया गांव निवासी 28 वर्षीय अजीत वर्मा जलालपुर क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। आरोप है कि उसने टॉफी देने के बहाने तीन वर्षीय बच्ची को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने तत्काल उसे नगपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मासूम ने पूरी आपबीती बताई। घटना की गंभीरता देखते हुए परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अजीत वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया और तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह जलालपुर–बसखारी रोड स्थित पक्का पुल वाजिदपुर के पास से आरोपी अजीत कुमार वर्मा उर्फ छोटू पुत्र कमलेश वर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी सरैया, थाना सम्मनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में  कोतवाल संतोष कुमार सिंह उप निरीक्षक गुलाम रसूल कांस्टेबल विजय कुमार तथा सौरभ कुमार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments